जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जमीन का सौदा विवादित निकलने और रकम वापस करने के नाम पर दिए गए चेक लगातार बाउंस होने के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जमीन को विवादमुक्त बताकर उससे दो लाख रुपये लिए गए और बाद में रकम वापस करने के लिए दिए गए चेक भी भुगतान नहीं हो सके।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी उसमान अली पुत्र स्व. शराफत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विनय सिंह उर्फ राजन, प्रॉपर्टी डीलर निवासी मीरानपुर तथा राम प्रकाश वर्मा निवासी भरतपुर गिरंट हाल निवासी मीरानपुर ने ग्राम गोविंदपुर गनेशपुर में स्थित 252.78 वर्गमीटर भूमि को पाक-साफ बताते हुए 27 सितंबर 2023 को अनुबंध कराया था। पीड़ित के मुताबिक सौदे के तहत उससे चेक, ऑनलाइन और नकद के माध्यम से दो लाख रुपये लिए गए।

तहरीर के अनुसार बाद में पीड़ित को जानकारी हुई कि जिस भूमि का सौदा किया गया था, वह विवादित है। इसके बाद उसने सौदा समाप्त कर अपनी रकम वापस करने की मांग की। आरोप है कि रकम लौटाने के लिए राम प्रकाश वर्मा ने 20 अक्टूबर 2024 को 2.05 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद 26 दिसंबर 2024 को दोबारा 2.05 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो पर्याप्त धनराशि न होने के कारण फिर अनादरित हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि चेक बाउंस होने के बाद नोटिस भेजे जाने पर 18 अप्रैल 2025 को केवल 20 हजार रुपये ऑनलाइन उसके खाते में भेजे गए और शेष 1.85 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया। बाद में 5 सितंबर 2025 को 1.85 लाख रुपये का एक और चेक दिया गया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद भी उसे लगातार रकम वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा।

मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम मय खर्चे वापस दिलाने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने विनय सिंह उर्फ राजन और राम प्रकाश वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित का कहना है कि उसके पास जमीन के अनुबंध, भुगतान और चेक बाउंस होने से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्य मौजूद हैं। अब पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *