अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकर नगर। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर नगर जिले में पटेल नगर तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।विभाग संयोजक अंकित सिंह ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड सरकार द्वारा कथित रूप से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया जाना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में विद्यार्थी परिषद की ओर से देशभर की जिला इकाइयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर मामले की CBI जांच की मांग की जा रही है। जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी ने कहा कि यदि पेपर लीक मामले की CBI जांच नहीं कराई गई तो विद्यार्थी परिषद देशभर में वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, तहसील संयोजक शिवम राणा, नगर मंत्री हर्षित पाठक सहित शुभ तिवारी, सय्यद हानी, मृत्युंजय अग्रहरि, कृपा शंकर अग्रहरि, विमल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवांश मिश्रा, जयनंदन उपाध्याय, देव सिंह, आदित्यानंद शुक्ला, अन्नू गौड़, रिशु पाल, निधि गुप्ता, खुशी पाल, अनुपम शर्मा और शोली वर्मा समेत परिषद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




