ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाला ओपीएस तिरंगा यात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में आज ओपीएस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया गया यह ओपीएस तिरंगा यात्रा अकबरपुर विकास खंड मुख्यालय से होते हुए पटेल नगर तिराहा से अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाला गया जिससे हजारों की संख्या में अधिकारियों एवं समस्त विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सफाई कर्मचारियों का योगदान सर्वोत्तम रहा।

बाद में यही 03बजे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर को दिया गया ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि नवीन पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित होने के साथ साथ कर्मचारी हित में नहीं है।नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए सिर्फ छलावा मात्र है इसे समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू किया जाना चाहिए। जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम ने नवीन पेंशन योजना को सिरे से खारिज करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई।

पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य ने ओपीएस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सूर्य भान सिंह ने कहा कि नवीन पेंशन योजना से कर्मचारियों को सिर्फ नुकसान है बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली ही एक मात्र उपाय है।

ओपीएस तिरंगा यात्रा में कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र नाथ, कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संप्रेक्षक रामप्रीति, पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य, के०डी०भारती, सियाराम राजभर, सिकन्दर, राम अजोर पंकज, कटेहरी ब्लाक से कुलदीप कुमार, विजय कुमार, संतोष सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राधेश्याम, मंगल कुमार, मोहम्मद इसरार, निजामुद्दीन, संतोष तिवारी, संतोष कुमार राजभर, रामजीत, टाण्डा ब्लाक अध्यक्ष संजय कुमार, फागू वर्मा, निजामुद्दीन, सुजीत कुमार, आलोक मौर्य, भीटी ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, मायावती, सुनील गिरि, मनोराम वर्मा, बसखारी ब्लाक से संजय कुमार राजभर, प्रमोद कुमार, जलालपुर ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चंद्र, संतोष शर्मा, भियांव ब्लाक अध्यक्ष पन्नालाल, जहांगीर गंज ब्लाक से छेदीहासमी, नरसिंह ऋषि कपूर, शिवकुमार निषाद, दीपनारायण विश्वकर्मा, उर्मिला , रीता आदि पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।ओपीएस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला संगठन की तरफ से समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार जताया।


Spread the love

Related Posts

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी व फायर टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, विधायक राममूर्ति वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना अवधी खबर संवाददाता टांडा। थाना क्षेत्र के…


Spread the love

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *