स्वास्थ्य विभाग में CHSL–LDC पद पर चयनित आशीष निषाद को मिली बधाई, राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता
बीकापुर,अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के कोदैला केवटिया गांव निवासी श्री राम सजीवन निषाद के पुत्र आशीष निषाद का स्वास्थ्य विभाग में CHSL–LDC पद पर चयन होने से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आशीष की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने के लिए बीकापुर के लोकप्रिय नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ उनके आवास पर पहुंचे।


इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ ने आशीष निषाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आशीष ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे बीकापुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत लगातार सामने आ रही है।

युवाओं की ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। आशीष निषाद के चयन पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने भी इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रन से हराया, हेमंत सिंह की विस्फोटक पारी ने मचाया धमाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को…


Spread the love

हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *