अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील परिसर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता ने रसोइयों के योगदान की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। वक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही समाज के सभी वर्गों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा ओझा, जिला उपाध्यक्ष विकास मोदनवाल, रामजनम वर्मा, शिवकुमार वर्मा सरदार, डॉ. विनोद पासवान, सुहे अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




