मूल, निकटतम विद्यालय जाने की शिक्षामित्रो में दिखी खुशी, कार्यरत विद्यालय छोड़ने का भी रहा गम

Spread the love

जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन, बच्चों को दिया कापी और पेन्सिल

मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने व कार्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने बताया कि जहां मूल विद्यालय निकटतम विद्यालय में जानें के लिए शिक्षामित्रों में अपार खुशी दिखाई दी,वहीं कार्यरत विद्यालय से कार्यमुक्त होते समय बच्चों एवं सहकर्मियों का साथ छूट जाने,दूर होने का बहुत दुख भी हुआ । जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय ककरहवा शिक्षा क्षेत्र राम नगर में 12 वर्ष पूर्व समायोजन के दौरान शिक्षक पद पर नियुक्त हुए थे समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्र पद पर नियुक्त कर दिए गए थे।12 वर्ष से अधिक समय तक प्राथमिक विद्यालय ककरहवा में शिक्षण कार्य किया ।

कार्यमुक्त होते समय उन्होंने विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। साथ ही विद्यालय में उपस्थिति सभी बच्चों को निजी खर्च से कापी और पेन्सिल निःशुल्क वितरण किया। उन्होंने बताया विद्यालय छोड़ते समय बच्चों व सहकर्मियों में अपनेपन के भावुकता का माहौल दिखाई दिया। शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने विद्यालय छोड़ने से पहले सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आकर मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करने का सन्देश देते हुए बच्चों सहित सभी सहकर्मियों को हमेशा अपने कार्य को लेकर सजग रहने की बात कही।

साथ ही विद्यालय से कार्यमुक्त होकर दुःखी मन से आकर प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने उत्तर प्रदेश में जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा तीसरे स्थान पर मूल निकटतम विद्यालय स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर को आभार धन्यवाद के साथ स्थानांतरण समायोजन प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी करने के लिए किए गए कार्य की सराहना की । उन्होंने कहा कि लम्बी दूरी तय करने वाले शिक्षामित्रों को अब बड़ी राहत मिलेगी।


Spread the love

Related Posts

डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रन से हराया, हेमंत सिंह की विस्फोटक पारी ने मचाया धमाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को…


Spread the love

हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *