खेलो इंडिया एवं युवा संवाद में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज तथा मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से हुआ। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन उत्साहपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पाण्डेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद तथा खेल जगत से एथलीट साक्षी पाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने की।

अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों की मेजबानी तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भारत की मजबूत भागीदारी के लिए युवाओं से अभी से तैयारी करने का आह्वान किया।

युवा संवाद सत्र में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेलों के लिए बुनियादी सुविधाओं, बेहतर अवसरों तथा अपने भविष्य की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस दौरान उपस्थित छात्राओं का ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि धर्मराज निषाद ने युवाओं से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

एथलीट साक्षी पाल ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव छात्राओं के साथ साझा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों के साथ देश को स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रेमी राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ खेलों के प्रति सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. नंदन सिंह, प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. अनूप पाण्डेय, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. सुनीता सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. भानु प्रताप राय, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा यादव सहित समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।


Spread the love

Related Posts

31 अगस्त को होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, पूर्व सैनिक और वीर नारियां उठा सकेंगे अपनी समस्याएं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 31 अगस्त 2026 को जिला सैनिक बंधु…


Spread the love

जमीन के नाम पर 41.70 लाख रुपये हड़पने वाले पिता-पुत्री समेत तीन पर अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख 70 हजार रुपये ठगने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *