30 अगस्त को आएंगे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Spread the love

जन चौपाल में सुनेंगे जनता की समस्याएं, अन्नपूर्णा भवन का करेंगे लोकार्पण

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर( प्रमोद वर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर 30 अगस्त 2026 को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत सोनगांव में जन चौपाल में शामिल होंगे। यहां वह ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत हसनपुर जलालपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे बेवाना मुशाईतपुर में जन चौपाल के साथ सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

दोपहर बाद 3 बजे ग्राम पंचायत रसूलपुर दियारा में पंचायत भवन के सामने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर सुभासपा जिला संगठन ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क है।


Spread the love

Related Posts

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *