अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज न्याय मार्ग जाम कर अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

Spread the love

बस्ती। जनपद में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है गुरुवार को जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ चतुर्वेदी व राघव शरण पाण्डेय भूख हड़ताल पर बैठ गए तथा अन्य अधिवक्ताओं ने न्याय मार्ग जाम कर जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कथन है कि यह संशोधित बिल उनके अधिकारों का हनन करने वाला काला कानून है उन्होंने सरकार से संशोधित बिल वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दिया है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे।

बता दें कि अधिवक्ताओं ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर सम्भव मदद उठाने के लिए संकल्पित हैं अधिवक्ताओं ने न्याय मार्ग जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अधिवक्ता रमेश पाण्डेय प्रदीप कुमार पाण्डेय रजनीश दूबे रविशंकर शुक्ल व जवाहर मिश्र सहित भारी संख्या में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *