जनपद में शासनादेश को ताख पर रखकर कनिष्ठ चिकित्सकों को दिया जा रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार

Spread the love

बस्ती। जिले के स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश को ताख पर रखकर कनिष्ठ चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का प्रभार देकर वरिष्ठ चिकित्सकों को बाहर का रास्ता दिखाने का सिलसिला जारी है जिसके चलते कनिष्ठ व वरिष्ठ चिकित्सकों में गुटबंदी तेज गयी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है नियमों व शासनादेश को ताख पर रखकर तथा सुविधा शुल्क लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अधीक्षक के रूप में कनिष्ठ चिकित्सकों कि तैनाती की जा रही है जबकि वरिष्ठ चिकित्सकों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कार्यालय का चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस श्वेच्छाचारिक गतिविधियों को लेकर कनिष्ठ व वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच गुटबंदी तेज हो गयी है जिसका दुष्परिणाम शीघ्र ही सामने होगा। बता दें कि सरकारी तैनाती होने के साथ निजी प्रैक्टिस के मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पहले से ही सवालों के घेरे में हैं और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अधीक्षकों की तैनाती प्रक्रिया में चल रही हेराफेरी के मामले में भी मुख्य चिकित्साधिकारी घिरते नजर आ रहे हैं। जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि कनिष्ठ चिकित्सक को सीएचसी का प्रभार दिया गया है जबकि वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक कि कुर्सी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

जिले में सीएचसी प्रभारी की कुर्सी पाने के लिए लाखों का खेल चल रहा है जिसका आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में मीडिया टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरएस दूबे से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी का मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया उनका पक्ष जानने के बाद उनका भी पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *