भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की सांगठनिक कार्यों के विषय पर दो स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर मजबूत हुआ है।

संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। कहा कि संगठन का काम केवल बैठक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसे पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से कहा कि वे नियमित रूप से बूथों का प्रवास करें, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें और संगठन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भी संगठन के कार्यकर्ताओं का दायित्व है।उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाए। उन्होंने कहा कि जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा, तभी भाजपा का संगठन बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत होगा।

 बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,अमरेंद्र कांत सिंह,सुमन पाण्डेय, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, अखण्ड प्रताप वर्मा, शिव पूजन राजभर,अंजू पाण्डेय, उमा शंकर शुक्ला, अभिषेक निषाद, कुंवर जय सिंह, राजकुमार सेठ,घिसियावन मौर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, संजय सिंह,शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र, रणजीत वर्मा, गिरीश वर्मा, अमित सिंह, आदित्य प्रकाश शुक्ला, चंद्र पाल वर्मा आदि शामिल रहे।

Spread the love

Related Posts

संगीता वर्मा बनीं शिक्षामित्र शिक्षक संघ टांडा की ब्लाक अध्यक्ष

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए प्राथमिक विद्यालय पुंथर में कार्यरत शिक्षामित्र संगीता…


Spread the love

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्माअयोध्या।भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अयोध्या पहुंचने के बाद अपने हजारों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *