संगीता वर्मा बनीं शिक्षामित्र शिक्षक संघ टांडा की ब्लाक अध्यक्ष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए प्राथमिक विद्यालय पुंथर में कार्यरत शिक्षामित्र संगीता वर्मा को शिक्षामित्र शिक्षक संघ ब्लाक इकाई टांडा का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है।संगीता वर्मा के मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है।

उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजिया खातून, जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे एवं राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं राम करन प्रजापति, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संगीता वर्मा के नेतृत्व में टांडा ब्लाक इकाई संगठन को और मजबूत करने तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Spread the love

Related Posts

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *