सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आकर्षक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के विभिन्न स्वरूपों का सुंदर प्रदर्शन किया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। झांकी देखकर उपस्थित अभिभावक भाव-विभोर नजर आए। इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का सम्मान भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश उपाध्याय ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने में आचार्या बहनों सचिता पांडेय, नीतू सिंह, गुंजा विश्वकर्मा, सैवी विश्वकर्मा, तृप्ति मौर्य, अक्षरा पाण्डेय, प्रियंका यादव और मोहनी सिंह की सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ आचार्य एवं व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार पांडेय तथा वाहन प्रमुख सर्वजीत तिवारी ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।


Spread the love

Related Posts

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 22,254 रुपये कराए वापस

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। कटका थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने पीड़िता के 22,254 रुपये वापस करा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *