थाने में गूंजा नंद के घर आनंद भयो आधी रात जन्में कन्हैया-भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महरुआ थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महरुआ थाना परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड रामायण पाठ के साथ भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


रात के 12:00 बजते ही प्रकट भये कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी णकी स्तुति के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव की घड़ी आई। पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की जय घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।


इस दौरान श्ररद्धालुओं अपनी पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक छठा विखेरते हुए अवधी सोहर प्रस्तुत किया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भक्ति गीतों से वातावरण भक्ति मय हो उठा। श्ररद्धालुओं के मधुर सोहर और भजन कीर्तन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।


श्री कृष्ण जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी। और भगवान से क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। थाना परिसर में देर रात तक भक्त की गंगा बहती रही।सक्रिय वरिष्ठ उप निरीक्षक सुशील कुमार पांडे उप निरीक्षक वीर सिंह गौर उपनिरीक्षक राम बिभू सिंह उप निरीक्षक छट्ठू चौधरी सिपाही प्रमोद शर्मा पप्पू सरोज जय सिंह कृष्ण पांडेय रामू सिंह आयुब खान वृजेश सिंह पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच आत्म्यता एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।


Spread the love

Related Posts

ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में कृष्णमय हुआ माहौल, धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveराधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा आकर्षण, दही हांडी बनी समारोह का केंद्र अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व…


Spread the love

तारुन पुलिस ने बुजुर्ग दंपति से सोने की चेन लूट का किया खुलासा गोण्डा के दो बदमाश गिरफ्तार तीसरा फरार

Spread the love

Spread the loveबदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयोग असलहा बाइक कारतूस तथा लूट की चेन पुलिस ने की बरामद अवधी खबर संवाददाता तारुन,अयोध्या। थाना क्षेत्र मे बाइक सवार दम्पत्ति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *