बारिश नहीं रोक पाई कार्यकर्ताओं का जोश, पीडीए महापंचायत की तैयारियों में जुटे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

शबीह अब्बास शीबू

टांडा (अवधी खबर)। चिंतौरा स्थित लक्ष्मी मैरिज लॉन के सामने रविवार को प्रस्तावित पीडीए महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। आसमान से बरसती बारिश के बीच भी आयोजन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसले और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया।


विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश मार्ग सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से आयोजन को लेकर जानकारी ली। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की सक्रियता को देखते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्साह साफ नजर आया।


कल होने वाली पीडीए महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।


विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और मेहनत ही किसी भी संगठन की असली ताकत है। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि आयोजन को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।


कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों के आगे बारिश भी फीकी पड़ती नजर आई। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर चर्चा और उत्साह का माहौल बना रहा।


Spread the love

Related Posts

बाबूजी के 100वें जन्मोत्सव पर याद किए गए उनके आदर्श

Spread the love

Spread the loveआदर्श कन्या पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव एवं संस्थापक दिवस, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा ने व्यक्त किए विचार अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। जियापुर बरुआ जलांकी स्थित…


Spread the love

INI-CET में श्रिया कुमार ने हासिल की आठवीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveएमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं श्रिया की शानदार सफलता पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर सबीह अब्बास सीबू अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *