अयोध्या में आस्था का सैलाब, सर पर कलश लेकर निकले पूर्व मंत्री पवन पांडेय

Spread the love

अयोध्या विधानसभा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कृष्णापुर-खानपुर से निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पीले वस्त्रों में सजी माताएं-बहनें, बुजुर्ग और श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के बीच यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा में पूर्व मंत्री पवन पांडेय भी सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास श्री राघवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कराया जाएगा।

कथा के समापन के बाद 9 अक्टूबर को हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


Spread the love

Related Posts

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी व फायर टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, विधायक राममूर्ति वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना अवधी खबर संवाददाता टांडा। थाना क्षेत्र के…


Spread the love

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *