मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30 वर्षों से सहयोगी रहे चालक अजय निषाद की मौत के बाद शनिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने उनके शहजादपुर (संघतिया) स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

विधायक त्रिभुवन दत्त ने मृतक अजय निषाद की पत्नी शिव कुमारी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि अजय निषाद के बच्चों की शादी तथा भविष्य में आने वाली अन्य आवश्यक परिस्थितियों में भी वह परिवार के साथ खड़े रहेंगे और हरसंभव आर्थिक सहयोग करेंगे।

इस दौरान विधायक ने अजय निषाद के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने विधायक के प्रति आभार जताया। मौके पर युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन, अन्नू कन्नौजिया, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अयोध्या में आस्था का सैलाब, सर पर कलश लेकर निकले पूर्व मंत्री पवन पांडेय

Spread the love

Spread the loveअयोध्या विधानसभा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार…


Spread the love

देशभक्ति के रंग में रंगा महरुआ थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में समस्त स्टाफ ने दी तिरंगे को सलामी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाताअंबेडकर नगर। महरुआ थाने पर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर भव्य झंडा रोहण का आयोजन किया गया। यह…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *