गांधी जयंती पर ली शपथ, चलाया सफाई अभियान

Spread the love

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण..

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत शपथ, स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी परषोत्तम लाल शर्मा ने किया। वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों में अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जवानों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।


पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का काम नहीं, बल्कि रोज की जिम्मेदारी है। स्वच्छता और हरियाली दोनों ही स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं।
कार्यक्रम में उप कमांडेंट ललित कुमार, विजय कुमार ईसर, नीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिल्कीपुर की सियासत में फिर चर्चा में बाबा गोरखनाथ, भाजपा के टिकट को लेकर अटकलें तेज

Spread the love

Spread the loveआगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं, पार्टी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा…


Spread the love

सियाराम राजभर बने अध्यक्ष, विवेक कुमार को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Spread the love

Spread the loveसियाराम राजभर ने 72 मतों से दर्ज की शानदार जीत, 190 मतदाताओं के सापेक्ष 157 ने किया मतदान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *