अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकर नगर। महरुआ थाने पर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर भव्य झंडा रोहण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना अध्यक्ष दौ मित्रसेन रावत की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने ध्वजारोहणकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में महरूआ थाने के समस्त पुलिस स्टाफ एस आई सुशील कुमार पांडे ,एस आई वीर सिंह गौर, छट्ठू चौधरी, रामबिभू सिंह, रामू सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अमित कुमार यादव, बृजेश सिंह, जय सिंह दीवान, अभिषेक यादव, ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ भाग लिया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बताए सत्य अहिंसा और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।




