लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा अम्बेडकरनगर

Spread the love

सपा के शक्ति प्रदर्शन में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा की रही सक्रिय भूमिका; सपा कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। इस दौरान ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे।


कार्यक्रम में टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से नजर आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। विधायक की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की जुटान ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से खासा प्रभावशाली बना दिया।


कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सपा जिला कार्यालय के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बनी रही।


कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाओ’ के संकल्प के साथ समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनता के बीच जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा।


कार्यक्रम के समापन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। राममूर्ति वर्मा की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने जिले के राजनीतिक माहौल में सपा के शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर पेश की।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक हरीराम वर्मा का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveचीन युद्ध में निभाई थी देश सेवा की जिम्मेदारी, निधन की खबर से गांव में छाया मातम प्रमोद कुमार वर्मा भीटी अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र के…


    Spread the love

    डगडगवा चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता आलापुर (अम्बेडकरनगर)। थाना आलापुर क्षेत्र के डगडगवा चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *