पूर्व सैनिक हरीराम वर्मा का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Spread the love

चीन युद्ध में निभाई थी देश सेवा की जिम्मेदारी, निधन की खबर से गांव में छाया मातम

प्रमोद कुमार वर्मा

भीटी अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र के तकिया कालू गांव निवासी पूर्व सैनिक हरीराम वर्मा (76) का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए देश के लिए उनकी सेवाओं को याद किया।

वर्ष 1950 में जन्मे हरीराम वर्मा ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की। बताया जाता है कि कारगिल युद्ध से पहले उन्होंने चीन के साथ हुए युद्ध के दौरान भी सैन्य सेवा निभाई थी। लंबे समय तक सेना से जुड़े रहने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए। देश सेवा के प्रति उनका समर्पण ग्रामीणों के बीच हमेशा सम्मान का विषय रहा।

हरीराम वर्मा पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके भाई आज्ञाराम वर्मा वर्तमान में जीवित हैं, जबकि तीन भाइयों का पूर्व में निधन हो चुका है। परिवार में उनके दो पुत्र कृष्णकांत वर्मा और रविकांत वर्मा तथा दो पुत्रियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है।

पूर्व सैनिक के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। यहां डोगरा रेजिमेंट/डोगरा रेजिडेंसी आर्मी की ओर से सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई का दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिलासीगंज किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि हरी वर्मा ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा देश की रक्षा और सेवा में समर्पित किया। उनके निधन से गांव ने एक पूर्व सैनिक ही नहीं, बल्कि देशसेवा की भावना रखने वाले एक सम्मानित व्यक्ति को खो दिया है। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


Spread the love

Related Posts

डगडगवा चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता आलापुर (अम्बेडकरनगर)। थाना आलापुर क्षेत्र के डगडगवा चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने…


Spread the love

महारानी दुर्गावती की जयंती पर गूंजा शौर्य का जयघोष

Spread the love

Spread the loveगोंडी रीति-रिवाज और गोंड़ऊ बाजे की धुन के बीच गोंड समाज ने मनाई जयंती, हक-अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान अवधी खबर संवाददाता चहोड़ाघाट (अंबेडकरनगर)। तहसील आलापुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *