सूरापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक, सड़क पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

Spread the love

अकबरपुर-टांडा मार्ग पर बीच सड़क डेरा जमाए रहते हैं पशु, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर स्थित सूरापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। बाजार में आए दिन छुट्टा पशु सड़क के बीचों-बीच खड़े अथवा झुंड में बैठे दिखाई देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
सूरापुर बाजार से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। विशेषकर रात के समय सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार वाहन चालक इनसे बचने के प्रयास में अपना नियंत्रण खोने की स्थिति में पहुंच जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा जानवरों की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, दुकानदारों तथा पैदल राहगीरों को भी पशुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूरापुर बाजार में अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और दोबारा पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।


Spread the love

Related Posts

भीटी क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveमुकदमा दर्ज न होने से पीड़ितों को एसपी कार्यालय की दौड़, नीलगाय के शिकार मामले में भी कार्रवाई पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में…


Spread the love

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा अम्बेडकरनगर

Spread the love

Spread the loveसपा के शक्ति प्रदर्शन में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा की रही सक्रिय भूमिका; सपा कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *