कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में जुटे सपा के दिग्गज

Spread the love

सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- पीडीए के हक और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगा

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब की 20वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रामनगर स्थित जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल परिसर में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में आयोजित सभा में सपा के दिग्गज नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों सहित पीडीए के हक और अधिकारों की लड़ाई समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन नीतियों के माध्यम से पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकजुटता ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी। यह एकजुटता आगे भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव और प्रख्यात विचारक प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव का युवाओं ने सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया। युवा नेता राहुल दत्त यशवर्धन और अधिवक्ता राहुल गौतम की अगुवाई में युवाओं ने स्वागत कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अजीत कुमार, शनि गौतम, मनोज कुमार और इंजीनियर कुंवर विक्रम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं विचारक प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री तथा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा शामिल हुए। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य विशाल वर्मा और हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता एवं युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा में कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय के आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।


Spread the love

Related Posts

रविन्द्र वर्मा को मिली अयोध्या मंडल की कमान, हरिलाल प्रजापति बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

Spread the loveराष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया ने जताया भरोसा, पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर रहेगा जोर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। प्रेस मीडिया कल्याण संघ…


Spread the love

श्रवण धाम में बदहाल व्यवस्था, खराब मैट और टूटे तार दे रहे हादसे को दावत

Spread the love

Spread the loveतत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश सिंह की पहल से हुआ था सौंदर्यीकरण, पर्यटन विभाग ने भी कराए कई कार्य; जिलाधिकारी के निरीक्षण बावजूद रखरखाव पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *