किसानों की समस्याओं को लेकर 16 अक्टूबर को किसान पंचायत, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र धरना-प्रदर्शन

Spread the love

भीटी तहसील के सामने जुटेंगे करीब 200 किसान, एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने की मांग

अवधी खबर संवाददाता

भीटी, अम्बेडकरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी अराजनैतिक) ने 16 अक्टूबर 2026 को भीटी तहसील कार्यालय के सामने किसान पंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। संगठन ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, किसान पंचायत सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 200 किसानों के शामिल होने की संभावना है। पंचायत के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के सामने रखकर उनके समाधान की मांग की जाएगी।

संगठन ने अपने पत्र में भीटी तहसील क्षेत्र के नारायणपुर नदी में पशुओं के अवशेष मिलने की शिकायत उठाई है। इसके अलावा कुछ गांवों में जमीन के पास बिजली के तार लगाए जाने और उनकी चपेट में आने से नीलगायों की मौत होने का मामला भी उठाया गया है। क्षेत्र में पशुओं के वध से संबंधित शिकायतों का उल्लेख करते हुए संगठन ने इन मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष पूनम गौड़ ने प्रशासन से मांग की है कि किसान पंचायत के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और भीटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचें। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को अपनी मांगों के लिए बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि किसान पंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान कराना है। इसके बावजूद यदि प्रशासन की ओर से समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसान उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। संगठन ने इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की चेतावनी दी है।


Spread the love

Related Posts

रविन्द्र वर्मा को मिली अयोध्या मंडल की कमान, हरिलाल प्रजापति बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

Spread the loveराष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया ने जताया भरोसा, पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर रहेगा जोर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। प्रेस मीडिया कल्याण संघ…


Spread the love

श्रवण धाम में बदहाल व्यवस्था, खराब मैट और टूटे तार दे रहे हादसे को दावत

Spread the love

Spread the loveतत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश सिंह की पहल से हुआ था सौंदर्यीकरण, पर्यटन विभाग ने भी कराए कई कार्य; जिलाधिकारी के निरीक्षण बावजूद रखरखाव पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *