आम के पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, सुसाइड नोट बरामद

Spread the love

मां तलाशते हुए खेत के पास पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देख उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।भीटी थाना क्षेत्र के सबना तिवारीपुर गांव के मजरे तिवारीपुर में शनिवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव खेत के पास बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से युवक का टूटा हुआ मोबाइल फोन और घर से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दीपू प्रजापति पुत्र अलगू शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी मां बाजार और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश करने लगी। खोजबीन करते हुए जब वह गांव के बाहर बाग के किनारे स्थित अपने खेत के पास पहुंची तो बेटे को आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख उसके होश उड़ गए। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पेड़ के नीचे युवक का मोबाइल फोन टूटी हुई हालत में पड़ा था और उसके कई हिस्से अलग-अलग बिखरे हुए थे। देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक बाजार से जाकर नई रस्सी लेकर आया और उसी से फांसी लगा लिया। वहीं, घर से एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में युवक ने अपने दोस्तों को परेशान न किए जाने की बात लिखने के साथ ही अपने कृत्य के लिए सभी से माफी मांगी है। हालांकि, सुसाइड नोट की सामग्री और घटना के अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दवाएं चल रही थीं। उसके पिता और दोनों भाई बाहर रहकर जीवनयापन करते हैं, जबकि घर पर वह अपनी मां के साथ रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

झूठे वादों के जाल में फंसा अजीत, मदद की पुकार पर विदेश से लौटी जिंदगी

Spread the love

Spread the loveकतर में 20 घंटे काम और बदसलूकी से टूट गए थे अजीत, सैयद आबिद हुसैन, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय की पहल से 6 अक्टूबर को सुरक्षित पहुंचे…


Spread the love

तेरहवीं और भोजदान जैसी कुप्रथाओं के विरोध में शांति पाठ व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Spread the love

Spread the loveदिवंगत सिंगारी देवी की स्मृति में परिवार ने किया शांति पाठ, जलदान संस्कार के जरिए दिया सामाजिक बदलाव का संदेश अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। प्रज्ञा मानव कल्याण ट्रस्ट…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *