गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल

अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा

मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार को सिद्धिनाथन स्थित अपने आवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शायराना अंदाज में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए वर्ष 2027 में एक बार फिर चुनाव लड़ने का खुला ऐलान किया।

गोरखनाथ बाबा ने कहा कि वर्ष 2022 में वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन पार्टी के निर्देश पर चुनाव मैदान में उतरे। वर्ष 2025 के उपचुनाव के बाद उन्होंने आत्ममंथन किया और क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर की 195 ग्राम पंचायतों के लोगों से प्रतिदिन संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वर्ष 2017 में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से कुछ अधूरे हैं। अब उन्हें पूरा करने का मन बना लिया है। अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है और 2027 का चुनाव जरूर लड़ेंगे।”

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि उनके माध्यम से उनकी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचेगी। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कभी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की।

अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, “जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।” साथ ही मिल्कीपुर की पहचान का उल्लेख करते हुए कहा, “पहले लोग कहते थे कि अयोध्या में मिल्कीपुर है, आज कहते हैं कि मिल्कीपुर में अयोध्या है।” उन्होंने क्षेत्र की मिट्टी की ऊर्जा और यहां की जनता के स्नेह को अपनी ताकत बताया।

अपने करीब एक घंटे के संबोधन में गोरखनाथ बाबा ने वर्ष 2022 के चुनाव और अवधेश प्रसाद से जुड़े चुनावी विवाद के संबंध में उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बीच में नारे लगाकर उनका समर्थन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,सुशील मिश्र, रजनीश सिंह,महेश ओझा, शम्भू सिंह,पवन पाण्डेय, वंशीधर द्विवेदी,विवेक पाण्डेय,रजत चौधरी,महेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

गोरखनाथ बाबा के 2027 में चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मिल्कीपुर की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Spread the love

Related Posts

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

झूठे वादों के जाल में फंसा अजीत, मदद की पुकार पर विदेश से लौटी जिंदगी

Spread the love

Spread the loveकतर में 20 घंटे काम और बदसलूकी से टूट गए थे अजीत, सैयद आबिद हुसैन, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय की पहल से 6 अक्टूबर को सुरक्षित पहुंचे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *