लेखपाल-कानूनगो पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप, जेसीबी से ढहाए मकान

Spread the love

पीड़ित ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र, बिना नोटिस और पैमाइश के मकान गिराने का आरोप, परिवार और मवेशी खुले आसमान के नीचे

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। तहसील भीटी के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खडहरा गांव में मकान गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम प्यारे ने लेखपाल और कानूनगो पर 50 हजार रुपये की मांग करने तथा रुपये नहीं देने पर मकान गिरवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी भीटी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जमीन की दोबारा पैमाइश और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक, गाटा संख्या 203 स्थित निजी खतौनी की जमीन पर उनका, उनके भाई और भयहू का आवासीय मकान करीब 35 से 40 वर्षों से बना हुआ था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मकान को लेकर अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। इसी के क्रम में लेखपाल जितेंद्र सिंह और कानूनगो श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उस समय तहसीलदार और थानाध्यक्ष महरुआ भी मौजूद थे।

पीड़ित का आरोप है कि मौके पर उन्होंने पहले एक सिरे से विधिवत पैमाइश कराने की बात कही, लेकिन पैमाइश की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही मकान को गड्ढे में बताते हुए गिराने का निर्देश दे दिया गया। इसके बाद लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में जेसीबी से उनका और उनके परिवार का मकान गिरवा दिया गया।

राजेंद्र प्रसाद ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लेखपाल जितेंद्र सिंह और कानूनगो श्रवण कुमार सिंह उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। कथित तौर पर कहा गया था कि रुपये देने पर मकान नहीं गिरेगा और रुपये नहीं देने पर मकान गड्ढे में गिरवा दिया जाएगा। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित के अनुसार, गिराया गया मकान ही उनके परिवार के रहने का एकमात्र सहारा था। मकान ध्वस्त होने के बाद परिवार के लोग और उनके मवेशी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घर में रखा खाने-पीने का सामान भी मलबे में दबा हुआ है। पीड़ित परिवार के सामने रहने और भोजन बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है।

शिकायती पत्र में पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर लगातार चार दिनों से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों की ओर से मकान गिरवाने के बाद अब परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है।

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने एसडीएम भीटी से मांग की है कि गाटा संख्या 203 की किसी अन्य लेखपाल और कानूनगो से पुलिस बल की मौजूदगी में निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए। यदि जांच में मकान खतौनी की भूमि पर पाया जाता है तो संबंधित लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मकान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कब संज्ञान लेता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मकान गिराने से पहले नियमानुसार नोटिस और विधिवत पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की गई थी? साथ ही 50 हजार रुपये मांगने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी या नहीं। पीड़ित परिवार को अब प्रशासनिक कार्रवाई और न्याय का इंतजार है।


Spread the love

Related Posts

मिल्कीपुर की सियासत में फिर चर्चा में बाबा गोरखनाथ, भाजपा के टिकट को लेकर अटकलें तेज

Spread the love

Spread the loveआगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं, पार्टी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा…


Spread the love

सियाराम राजभर बने अध्यक्ष, विवेक कुमार को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Spread the love

Spread the loveसियाराम राजभर ने 72 मतों से दर्ज की शानदार जीत, 190 मतदाताओं के सापेक्ष 157 ने किया मतदान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *