सिर में गंभीर चोट लगने पर रामजीत जिला अस्पताल रेफर, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के मछली गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की दो गाड़ियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक पक्ष के रामजीत (53 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट पाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल रामजीत को 108 एंबुलेंस संख्या UP32 FG 0529 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सतीश ने रास्ते में आवश्यक प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।




