मीम सेना व गुजरात लोकतांत्रिक पार्टी की बैठक में बनी रणनीति आगामी विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर से रफीक अहमद होंगे प्रत्याशी

Spread the love

बस्ती। जनपद में मीम सेना व गुजरात लोकतांत्रिक पार्टी ने संयुक्त रूप से बैठक किया जिसका मुख्य उद्देश्य रहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना था। बता दें कि गुजरात लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरीफ गाच्छी व मीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर फिरोज बादल का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया बता दें कि यह बैठक प्रेस क्लब सभागार मे आयोजित की गई । दोनों नेताओं ने जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने का आह्मान किया उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया तथा बैठक में सदर विधानसभा 310 से चढ़ौवा निवासी रफीक अहमद को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया गया।

तो वहीं रफीक अहमद ने कहा कि वे हर बूथों पर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे और स्वास्थ शिक्षा बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अकरम जिला महासचिव अधिवक्ता आलोक मिश्र अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जावेद अहमद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉक्टर ज़हांगीर आलम शहाबुद्दीन दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *