सिर्फ कागजों में विकास कार्य दिखाकर सरकार का बजट डकार रहे जिम्मेदार, डीएम से कार्रवाई की मांग

Spread the love

बस्ती। आपको बता दें कि दुबौलिया विकास खंड क्षेत्र के महुलानी खुर्द गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों में हो रहा है तथा शासन से मिले बजट से ग्राम प्रधान व सचिव तथा ब्लॉक के आला अधिकारियों की जेब भरी जा रही है। बता दें कि गांव के कृष्णचन्द्र यादव व हेमन्त कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग किया है।

शिकायती पत्र में कहा गया है कि महुलानी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व सचिव तथा खण्ड विकास अधिकारी की मिलीभगत से रामबहाल के चक से रामचरित्तर के घर तक 200 मीटर खड़न्जा जो बीस साल पहले लगा था।आज भी वहां खड़न्जा दिख रहा है लेकिन उसके ऊपर मिट्टी पटाई दिखाकर 1,54,998 रूपये सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है इस बावत में की गई शिकायत भी बेअसर है। तो वहीं गांव में विन्दू देवी पत्नी पूर्णमासी के नाम से आवास का आवंटन कराया गया लेकिन 1,20,000 रुपया विन्दू देवी के स्थान पर मंजू मौर्या के भारतीय स्टेट बैंक खाता संख्या 11684149076 में भेजकर डकार लिया गया तथा इसी प्रकार पीएम आवास का धन भी हड़प लिया गया।शिकायतकर्ताओं की मांग है कि उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ अविलम्ब कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *