भ्रष्टाचार से सने बीडीओ बनकटी के हांथ 20 मजदूरों की जगह लग रही 180 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

Spread the love

बस्ती। जिले में मनरेगा के तहत हो रहा भ्रष्टाचार यदि रुक जाए तो गांवों को विकास मॉडल बनने से कोई रोक नहीं पायेगा किन्तु खण्ड विकास अधिकारी बनकटी जैसे अधिकारी के चलते ऐसा होना सम्भव नहीं दिख रहा है जिनकी देखरेख में 20 मजदूरों के काम करने वाली साइट पर कागजों में 180 मजदूरों की हाजिरी लगवाकर दिन रात भ्रष्टाचार में गोता लगाया जा रहा है। जनपद में मनरेगा के तहत हो रहा भ्रष्टाचार जिम्मेदारों के ऐशोआराम का साधन बन गया है जिसके कारण भ्रष्टाचार का साक्ष्य होने के बाद भी उस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रहा है।

जनपद के बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गांव में ऐसा ही एक मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है जहाँ ग्राम पंचायत खैराटी में बौलिया ताल से बड़ी पुलिया तक नाली खुदाई का कार्य गतिमान है और धरातल पर दो दर्जन के अन्दर ही मजदूर कार्य पर लगे हैं मगर बीडीओ के संरक्षण में काग़ज़ में प्रतिदिन 18O मजदूरों की हाजिरी लगाकर जिम्मेदारों द्वारा रोज सरकारी खजाने से करीब 36000 हजार रूपये का चूना लगाया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो प्रतिदिन होने वाले भ्रष्टाचार में सचिव , ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक , तकनीकी सहायक व बीडीओ से लेकर ऊपर के आला अधिकारियों तक का सबका सुविधा शुल्क निर्धारित है जिसके कारण शिकायत व साक्ष्य होने के बजाय मनरेगा में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *