एनएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्र छात्राओं ने बांधा समा

Spread the love

कुदरहा बस्ती। आपको बता दें कि कुदरहा विकास खंड के छेडिया में स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में संस्थापक ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक डॉक्टर स्वामी नाथ यादव तथा सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया तो वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेंद्र यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगिण विकास में बेहद जरूरी है पढ़ाई के साथ सस्कृतिक कार्यक्रम नितांत आवश्यक है कहा कि यहां शिक्षा के साथ साथ बच्चो मे संस्कार भी दिख रहा है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक डा स्वामी नाथ यादव ने कहा कि द्वाबा क्षेत्र के बच्चो को गुणवत्तायुक्त शिक्षा नही मिल पा रहा था जो अब कम खर्च में सुलभता से मिल रहा है कहा कि बच्चों की प्रतिभा व उत्साह देख ऐसा लग रहा है कि एक दिन क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। विद्यालय के छात्र प्रिंस यादव, पुष्कर, आदर्श, राजमंगल, अर्पित, अंकित, संदीप, अंश, आयुष, सृष्टि दुबे, पल्लवी व खुशबू द्वारा लगाए गए प्रर्दशनी के स्टालो का अतिथियों ने अवलोकन कर बच्चो का उत्साह बढ़ाया। तो वहीं बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बालगीत, पर्यावरण गीत, होली गीत सहित तमाम मनमोहन नाटक प्रस्तुत किए विद्यालय के प्रबंधक शिवेश सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन पूजा दूबे व अवनीश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापिका दीपिका श्रीवास्तव, निवेदिता विश्वकर्मा, रोशन यादव, रामप्रकाश सिंह, झिनकान चौधरी, अनिल तिवारी सहित क्षेत्र की आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *