मांग में जबरन भर दिया सिंदूर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
प्यार में पागल एक युवक ने घर पर बर्तन धुल रही युवती के मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। पूरा मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक प्रशांत शर्मा पुत्र सेवा शर्मा निवासी बारीडीह सिकंदरपुर युवती को बहुत दिनों से परेशान करता था स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर अभद्रता करता था। आरोप है बीते 4 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे युवती जब अपने घर पर अकेली थी बर्तन धुल रही थी। इसी समय आरोपी पीछे से आकर पकड़ लिया।

मना करने पर विवाह के लिए जबरदस्ती करते हुए मांग में सिंदूर डाल दिया। युवती रोती बिलखती पिता के पास पहुंची सारी घटना की जानकारी दी। युवती का यह भी आरोप है उसके पिता का नाम पूछते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी तथा रामनगर में आकर मिलने की भी बात कही। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *