अनुत्तरित प्रश्न……

Spread the love

मां ! शादी ? इस सुलगती दुनिया में
हक़ है इस दुनिया में किसी को लाने का
टूटन, चुभन, दर्द के सिवा क्या है यहां
हताशा,निराशा,अंधकारमय भविष्य

मैं क्यों करूँ शादी, क्यों संजोऊँ ये सपने,
जब दुनिया के रंग स्याह ,और बेगाने हैं अपने
जहाँ हर मोड़ पर डर की परछाइयाँ चलती,
जहाँ हर साँस में बेबसी की आहें बहती।

क्यों लाऊँ इस दुनिया में एक मासूम कली,
जिसकी हँसी पर भी हो पहरेदारी गली-गली?
जहाँ बेटी का जन्म ही एक प्रश्न बन जाए,
जहाँ लोरी से पहले चिंता ही खा आए।

क्या दूँगी बच्चे को—अंधेरों का साया,
भय की कहानियाँ, छल का सरमाया ?
क्या दिखाऊँ उसे—बिखरे हुए सपने,
रिश्तों की बुनियाद में झूठे अपने ?

हत्या, बलात्कार, लूट और रिश्वत,
क्या यही हैं उसकी किस्मत की किस्मत?
बेरोज़गारी, भूख, और टूटी उम्मीदें,
क्या यही हैं उसके कल की तस्वीरें?

जहाँ वतन पर मिटने वालों के नौनिहाल,
रहें बेसहारे, उदास, बेहाल।
भूख से लड़ते, डर से सिहरते,
ख़्वाब भी बिखरे,अरमान भी बिखरते।

जहाँ इंसाफ़ भी बिकता हो बाज़ारों में,
जहाँ सच दबा हो गहरी दीवारों में।
जहाँ मज़लूम की चीखें गूंजती रहें,
और सत्ता के खेल पर क्या ही कहें

कह दो मुझे, क्या कोई रोशनी बची है,
क्या किसी कोने में कोई आशा सजी है ?
क्या दुनिया कभी माँ की गोद जैसी होगी,
जहाँ हर बच्ची निर्भय और स्वतंत्र होगी ?

मैं पूछती हूँ—क्या जवाब है इसका?
क्या बदलेगा कुछ,या ख़्वाब रहेगा सिसकता ?
जब तक ये दुनिया यूँ ही सुलगती रहेगी,
एक बेटी का प्रश्न अनुत्तरित ही रहा है,
अनुत्तरित ही रहेगा……..
डॉ करुणा वर्मा
प्राचार्य आदर्श कन्या तुम कॉलेज टांडा अंबेडकरनगर


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *