बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी का चुनाव ना कराने की मांग कांग्रेसी नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बस्ती। रेड क्रास सोसायटी के सदस्य एवम कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी नेताओं के साथ जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा उन्होंने मांग किया है कि आगामी सात मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी के चुनाव पर पुर्न विचार कर नयी तिथि घोषित की जाय।

डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि आगामी सात मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी का चुनाव राजकीय इण्टर कालेज के मल्टी परिपज सभागार में होना है जबकि इसी दिन प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक कक्षा 10 और कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा होना सुनिश्चित है अतः बोर्ड परीक्षा को देखते हुये परीक्षा स्थल के आस पास कोलाहल या अन्य कोई गतिविधि न होने पाये इस दिशा में धारा 163 के तहत प्रतिबन्ध लागू किये गये हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रास सोसायटी का चुनाव परीक्षा स्थल के निकट ही दिन में 10 बजे से ही निर्धारित है जबकि परीक्षा सात मार्च शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होना है ज्ञापन में कहा गया है कि रेड क्रास सोसायटी का चुनाव मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर.एस. दूबे व चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की देख रेख में होना निश्चित था।

किन्तु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर.एस. दूबे का स्थानान्तरण हो गया है तथा चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह प्रशिक्षण में मसूरी गये हुये हैं ऐसी स्थिति में रेड क्रास सोसायटी का चुनाव सम्पन्न कराया जाना उचित नहीं होगा। ऐसी स्थिति में नये सिरे से चुनाव कराये जाने हेतु कोई दूसरी तिथि घोषित किया जाय ताकि रेड क्रास के चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे। रेड क्रास चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से मो. रफीक अहमद, जयन्त चौधरी, डी.एन. शास्त्री, शौकत अली नन्हू, भूमिधर गुप्ता, अलीम अहमद, ओम प्रकाश पाण्डेय, करीम अहमद, लक्ष्मी यादव, पिन्टू मिश्रा के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *