पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट मुकदमा दर्ज

Spread the love

अंबेडकरनगर। पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर सफाई कर रही महिला को लाठी डंडे से मारा पीटा गया। बीच बचाव करने पहुंचे पति की भी विपक्षी गणों ने पिटाई कर दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई। बेहोशी हालत में आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में भर्ती कराया गया।


पूरा मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पमोली मनोहर पांडे का पूरा का है।भुक्तभोगी हरिशंकर पुत्र राम नारायण पांडेय का आरोप है कि बीते 28 जनवरी की सुबह करीब 6:00 बजे उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। इसी में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी अरुण पांडे, पंकज, सभाजीत ने उसकी पत्नी को भद्दी भद्दी मां बहन की गालियां देने लगे मना करने पर लाठी डंडा लेकर मरने लगे। मारपीट में उसकी पत्नी के सर में गंभीर चोटे आई व बेहोश हो गई हल्ला गुहार होने पर भुक्तभोगी जब पहुंचा तो उसे भी मारने लगे तब तक गांव के कई लोग आ गए तब जाकर उसकी जान बच सकी। बेहोशी हालत में पत्नी को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी भीटी में पहुंचाया गया। वहीं भीटी थाना अध्यक्ष अमित पांडेय ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *