प्रभुत्ववादी और उनके संगी-‘साथी’ संविधान की समीक्षा के नाम पर आरक्षण को करना चाहते समाप्त: त्रिभुवन दत्त

Spread the love

धीरेंद्र नाथ वर्मा


अंबेडकरनगर (अवधी खबर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम सभा लखनडीह में सर्वेश भारती के आवास पर पी०डी०ए०पंचायत को मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण दिया है ‘प्रभुत्ववादी और उनके संगी-‘साथी’ संविधान की समीक्षा के नाम पर आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं।

सामंती सोच के लोग नौकरी में आरक्षण का हक़ मारने की बार-बार साजिश रच रहे हैं इस लिए आप सभी आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। उत्तर प्रदेश में जब सपा सरकार बनेगी उसके बाद जाति जनगणना हो सकेगी और पीडीए समाज को उनके गिनती के हिसाब से उनका हक हकूक मिलेगा।भाजपा की सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी,बुनकर सभी वर्ग के लोग परेशान है।कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है गाजीपुर से गाजियाबाद तक हा हा कार मचा हुआ है।दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं उनके घरों को ढहाया जा रहा है। लोकतंत्र एवं संविधान पर खतरा मंडरा रहा है।

इस लिए आने वाले समय अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की जरूरत है जिससे समाज का भला हो सके और शिक्षा एवं सुरक्षा की गारंटी मिल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र यादव ने किया संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद ने किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय,रमाकांत यादव,हरिओम यादव,सूरज भारती, आलोकभारती, कृपाशंकर भारती,रामचंद्र शर्मा,दयाराम प्रजापति,भीमप्रजापति,घनश्याम गौड,पुटू जायसवाल,अवनीश विश्वकर्मा,रवि गौतम,मोहनलाल प्रजापति,रामलौट यादव,सुग्रीव प्रजापति,रामरतन यादव,बनवारी गौतम,हनुमान भारती,रामलौट शर्मा,हरिओम प्रजापति, अखिलेश यादव पपलू,दयाराम गौतम, राजनाथ गौंड,रामसूरत यादव,हरिलाल गौतम,श्याम सुंदर गौतम,सुभाष गौतम,रिंकू पाण्डेय, रोशनलाल गौतम,रामप्रवेश गौतम,धर्मराज़ गौंड,अन्नू कनौजिया आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *