अधिकारियों की मिली भगत से तालाब की मिट्टी को बेचकर राजस्व को लगाया जा रहा है चूना, जिम्मेदार मौन

Spread the love

आखिर क्यों नही हो पा रही कार्यवाही क्या जिम्मेदार हो चुके हैं मजबूर

अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त होने के बावजूद उनके अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करीब दो सप्ताह से जिला पंचायत निधि से हो रहे तालाब की खुदाई की मिट्टी को गांव के आसपास के क्षेत्र में मोटी रकम लेकर बेची जा रही है।

जिसके बारे में बल्दीराय एसडीएम समेत खनन इंस्पेक्टर को फोन के माध्यम से अवगत कराने पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार ठेकेदार के द्वारा तालाब से खुदाई की जा रही मिट्टी को गांव के आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा है साथ ही राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। पूरा मामला सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सैनी का है। पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने से उनकी भी मिली भगत का मामला सामने आ रहा है। आखिर इस तरीके से ठेकेदार के द्वारा मिट्टी बेचकर अपनी जेब गर्म कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं ऐसे में सभी की संलिप्तता सामने आ रही है।


इसके पूर्व में गांव में तालाब खुदाई के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार का मामला एक जन सूचना के बाद निकाल कर आया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उस पर भी कोई कार्रवाई आज तक नहीं किये एक ही तालाब का नाम बदल बदल कर खुदाई के नाम पर लाखों रुपए निकाल कर सरकारी धन का बंदर बांट अधिकारियों की मिली भगत से कर लिया गया जबकि धरातल पर जितने तालाबों की संख्या दर्शाई गई है। वहां उतने तालाब उस गाटा संख्या में उपस्थित ही नहीं है।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *