ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रांगण में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

Spread the love

मुख्य अतिथि में मण्डल क्षेत्र विकास निधि से विद्यालय को पांच लाख रूपये देने का किया घोषणा

अवधी खबर संवाददाता
आलापुर (अम्बेडकरनगर)।
शिक्षा रूपी दीपक के प्रकाश से ही समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सकता है शिक्षा के साथ संस्कार का होना जरूरी है इसलिए बच्चों को आवश्य शिक्षित करे तभी समाज आगे बढ़ेगा और बाबा साहब अम्बेडकर का सपना साकार होगा। उक्त बातें विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहांगीरगंज के देवरिया में स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के प्रांगण में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवनदत्त ने कही । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसे देख कर उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज से उत्साहवर्धन किया।

वार्षिकोत्सव समारोह में अंबेडकर नगर की शान अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक मुकेश मधुर ने अपनी बांसुरी वादन कर लोगों का मन मोह लिया और मुख्य अतिथि सहित दर्शको ने खूब सराहा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डाक्टर उदयराज मिश्र मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए संस्कार विहीन शिक्षा समाज को तोड़ती है और समाज की मुख्य धारा से अलग कर देती है। संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है। विधायक ने कहा कि बगैर शिक्षा के कोई भी इंसान ऊंचाई के बुलंदियों को नहीं छू सकता है।

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि सर्व समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।विधायक त्रिभुवनदत्त ने प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं संरक्षक लालमणि गोंड पत्रकार को भरोसा दिलाया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संसाधन की कमी कभी नहीं आने दी जाएगी। विधायक त्रिभुवनदत्त ने मण्डल क्षेत्र विकास निधि से विद्यालय को पांच लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के व्यवस्थापक डा, श्रीकान्त मिश्र एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रामसिंह ने किया और शानदार संचालन अजीत प्रताप सिंह एवं शिक्षिका रीना मौर्या ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार पांडेय, एबीआरसी हरिप्रसाद चतुर्वेदी डा, विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम, अशोक कन्नौजिया मौजूद रहे । समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड, प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता, व्यवस्थापक डा. श्रीकान्त मिश्र एवं अध्यक्ष रामसिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो एवं सविता का माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सीटीएस कैडर के छात्र छात्राओं ने विधायक को पुष्पवर्षा के साथ सैल्यूट देकर आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर सपा नेता बिट्टू यादव, राजमन प्रधान, राजन कन्नौजिया, शैलेन्द्र कन्नौजिया,कृष्ण कुमार पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव, कृष्णचन्द्र दूबे सहित भारी संख्या में छात्र छात्राए एवं अभिभावक मौजूद रहें।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *