होली मिलन समारोह में 28 मार्च को राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल होंगे शामिल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में जायसवाल समाज टांडा के संयोजन के नेतृत्व में नगर के एस.एम. सेलिब्रेशन मैरिज लॉन में आगामी 28 मार्च को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र जायसवाल चेयरमैन अतरौलिया आज़मगढ़ शामिल होगें। जिसकी तैयारी करने के लिए एवं कार्यक्रम को भव्यता के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर के मोहल्ला छज्जापुर में समाज के नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल उर्फ़ मोनू के कारखाने पर पदाधिकारिओं के साथ एक बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई।

जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर लोगों को अलग-अलग विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू ने बताया कि होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल, सपा नेता निखिल जायसवाल,अटल जायसवाल,सुभाष जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल शामिल होंगी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भव्य रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा। बैठक मुख्य रूप से दीपू जायसवाल, संदीप जायसवाल पत्रकार, मोहन जायसवाल, अविनाश जायसवाल,संदीप जायसवाल, मक्खन, शिवांश, जितेन्द्र, शंकरलाल एवं अंकित जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अपना सुझाव दिया।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *