अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अंबेडकरनगर
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों से अतिक्रमणकारियों ने छह दिन पूर्व अभद्रता की थी, जिसके बाद से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। मामले में रविवार को पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया है।27 जनवरी को नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसमें जमशेद, मुस्तकीम, नफीस, इम्तियाज, शब्बीर, मुकीम व पांच से दस अज्ञात लोगों ने टीम से अभद्रता की थी। इससे नाराज कर्मचारियों ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर कार्य का बहिष्कार कर दिया था। इससे क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैलने लगी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को तहसीलदार टांडा निखलेश कुमार व ईओ संजय जैसवार ने अकबरपुर व टांडा नगर पालिका के साथ नगर पंचायत इल्फातगंज के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद पूरा दिन कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। उधर, मामले में पुलिस ने लिपिक अभिषेक यादव की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लगते ही कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *