दुष्कर्म के आरोपियों की नहीं हो पाई गिरफ्तारी,दे रहा धमकी

Spread the love

अंबेडकरनगर। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।स्कूल से लौट रही छात्रा को रास्ते में रोक कर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे है। सुलहनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता का आरोप है कि अयोध्या जनपद के थाना महाराजगंज अंतर्गत सिरसिंड़ा सरायरासी गांव निवासी निखिल निषाद पुत्र संजय निषाद उसे स्कूल से लौटते समय एक फरवरी को धमकी देने लगा की भीटी थाने में दर्ज मुकदमे में सुलह नहीं की तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार कर खत्म कर देंगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिससे खुलेआम घूम रहे हैं। मुकदमे में आरोपी निखिल निषाद व संजय निषाद की गिरफ्तारी किया जाना नितांत आवश्यक है उसके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *