बाबा साहब ने सदैव सामाजिक समरसता के लिए किया संघर्ष : कपिलदेव वर्मा

Spread the love

डॉ. भीम राव अंबेडकर के सम्मान और अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर की चर्चा

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।संगठन के शीर्ष नेतृत्व के अह्वान पर जिले में 15 से 25 अप्रैल तक चलने वाले भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष त्रिम्बक तिवारी के नेतृत्व में व जिला संयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में जनपद में चल रहे अनुसूचित जाति के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अकबरपुर जिला मुख्यालय के अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आर. के. दास, शिक्षक राम समुझ शास्त्री, वरिष्ठ सर्जन डॉ शशिकांत, आर्थो सर्जन डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संजय खरवार से उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर डॉ भीम राव अंबेडकर के सम्मान और अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा किया।


अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ जनों से सम्पर्क में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर की जन्म स्थली मध्य प्रदेश के महू में पंचतीर्थ शब्द गढ़ा जन्म स्थली में भव्य स्मारक, शिक्षा ग्रहण करने के समय ब्रिटेन की लंदन में रहने वाले उनके आवास को खरीद कर, नागपुर में जहां पर बौद्ध धर्म की दीक्षा ली, दीक्षा भूमि,दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैतन्य भूमि,डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र 15 जनपथ को भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर 2017 को समर्पित किया।

भारत की संविधान के जनक बाबा साहब की देश के प्रति समर्पण और त्याग को देश वासी कभी भी नहीं भूलेंगे। कहा कि बाबा साहब ने सदैव सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया। कहा कि भाजपा की सरकारों ने अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए जितने काम किए हैं उतना काम कांग्रेस,सपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी नहीं किया। कहा कि अनुसूचित जाति और जनजातियों की कल्याण के लिए भाजपा सरकार हमेशा प्रयास और चिंतन करती रहती है।


उपरोक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ सम्पर्क में भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,राजेश्वर गौतम,ललित श्रीवास्तव,अतुल वर्मा,अभिषेक सिंह यादव,मुकेश तिवारी आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *