तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

Spread the love

नाली के बहाव में गड्ढा खोदकर कर रहे थे जबरन मकान निर्माण कार्य, रोकना पड़ा भारी

अंबेडकरनगर। नाली के पानी के बहाव पर गड्ढा खोदकर जबरदस्ती मकान निर्माण कर रहे विपक्षियों को रोकना भारी पड़ गया। लाठी डंडे फरसा आदि से जमकर पिटाई कर दिए। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला महरुआ थाना क्षेत्र के नशेड़ी गांव का है गांव निवासी ओम प्रकाश पांडे पुत्र सीताराम पांडे का आरोप है विपक्षी गण शेखर पांडे, राजकुमार पांडे देवमणि पांडे के द्वारा उसकी जमीन में जहां से नाली में पानी का बहाव हो रहा है। इस पर जबरदस्ती गड्ढा खोदकर मकान का निर्माण करवा रहे थे।

भुक्तभोगी के द्वारा रोके जाने पर विपक्षी गाड़ी इकट्ठा होकर बंदूक लाठी डंडे फरसा से उसके ऊपर हमला बोल दिए। बीच बचाव करने के लिए अपने घर के अंदर भाग लेकिन विपक्षीगण घर में घुसकर मारने लगे। मारपीट में पीड़ित को काफी चोटे आई तथा उसके दांत टूट गए हाथ पैर में सूजन आ गया। भुक्तभोगी का यह भी आरोप है विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वहीं महरूआ थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने भुक्तभोगी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *