सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

Spread the love

अनियंत्रित टेलर ने पीछे से मारा जोरदार टक्कर

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अंबेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत। उक्त थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास उत्तम ढाबे निकट सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना मिलते हैं।अहिरौली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पंचनामा कर विच्छेदन के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि खोरिया गांव के आनंद राजभर के घर कथा का आयोजन संपन्न हुआ था प्रसाद वितरण का कार्य चल ही रहा था की दोना पत्तल खत्म होने पर मृतक बलराम उर्फ अंकित व मृतक मनदीप खोरिया गांव से निकलकर अन्नावा बाजार में बाइक से दोना पत्तल लेने जा ही रहे थे की उत्तम ढाबे की निकट पीछे तेज रफ्तार अनियंत्रित टेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें घटनास्थल पर ही बलराम राजभर उर्फ अंकित पुत्र ठाकुर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी रोशनगढ़ फतेहपुर थाना सम्मनपुर व मनदीप राजभर पुत्र उमेश राजभर निवासी खोरिया दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पर गांव में मातम सा छा गया घटनास्थल पर परिजनों के पहुंचने के बाद अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी कांस्टेबल अभयानंद यादव ने पंचनामा कर शव को विच्छेदन गृह भेज दिया वहीं पर अहिरौली थानाध्यक्ष ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *