शिव सिद्धि फाउंडेशन ट्रस्ट ने पीड़ित महिला के ऑपरेशन के दौरान उपलब्ध करवाया ब्लड..

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। एक कहावत है कि अच्छा कर्म करेंगे तो अच्छा ही फल मिलेगा वास्तव में यह एक कहावत नहीं बल्कि वास्तविक भी है, क्योंकि मनुष्य की कोई जाति धर्म नहीं होती है केवल इंसानियत ही मनुष्य का धर्म है। अभी हालही में शिव सिद्धि फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया था।

जिसमें कई रक्तदानियों ने पहुंचकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया था उसी रक्तदानियों में से रक्तदानी संग्राम राजभर के कार्ड के माध्यम से पत्रकार अवधी खबर बृजेश कुमार चौधरी उर्फ मनोज ने अपने हाथों से पत्रकार राजेश तिवारी की माता अमरावती देवी के ऑपरेशन के दौरान एक यूनिट ब्लड समर्पित किया।

राजेश तिवारी मूल रूप से जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र के अंतर्गत औराडाड मरहरा के स्थाई निवासी है, श्री तिवारी ने बताया कि मेरी माता की कूल्हे का ऑपरेशन कनक हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आलोक पाण्डेय के द्वारा किया जाना है। मैं अपने पास पड़ोस रिश्तेदारों से ब्लड देने के लिए अनुरोध किया लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। माता की बीमारी के बारे में जब मैं पत्रकार प्रमोद वर्मा से ब्लड के लिए संपर्क किया तो उन्होंने शिव सिद्धि फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य राकेश राजभर से निवेदन किया और उन्होंने एक यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाया। मैं ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *