बिल्डिंग मैटेरियल यूनियन के आह्वान पर दुकानें बंद, बालू ट्रक ऑपरेटर्स के विरोध में व्यापारियों की हड़ताल

Spread the love

जलालपुर अम्बेडकर नगर।

बिल्डिंग मैटेरियल यूनियन अम्बेडकर नगर के आह्वान पर जिले के विभिन्न मार्गों पर स्थित निर्माण सामग्री की दुकानें बंद कर दी जा रही हैं। बिल्डिंग मैटीरियल यूनियन अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि यह कदम बालू ट्रक ऑपरेटर्स की “मनमानी” के विरोध में उठाया गया है।

यूनियन के प्रतिनिधियों ने दुकानदारों से अपील करके हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया, जिसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। हड़ताली दुकानदारों का आरोप है कि बालू ट्रक वालों की मनमानी की वजह से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, जिसके खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अगले 15 दिनों तक दुकानें बंद रहेंगी । इस अवसर पर सृजन अग्रहरि, अखलाख अहमद, विक्की सिंह, राजेश यादव, विपिन मौर्य ,पंकज जायसवाल समेत मौजूद रहे। जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी बिल्डिंग मेटेरियल दुकान बंदी का समर्थन किया।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *