एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए सिरिंज ही नही उपलब्ध

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ व सुलभ करने के दिशा में सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार दावा कर रही है कि गरीबों को समुचित इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है। लेकिन धरातल पर सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। यहां अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए सिरिंज ही उपलब्ध नहीं है।आज लगभग पंद्रह दिनो से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक सिरिंज उपलब्ध नहीं हुआ है मरीज से कहा जाता है कि आप मेडिकल स्टोर से सिरिंज लेकर आइए। फिर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगेगा मजबूरन मरीज मरता क्या ना करता मेडिकल स्टोर से सिरिंज लेकर आता है फिर उसको एंटी रेबीज की इंजेक्शन दिया जाता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से बात करने पर यह बताया गया कि पंद्रह दिनो से सिरिंज न होने के कारण मरीज से ही मंगवा कर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के द्वारा यह भी बताया गया कि अभी मैं कल भी सीएमओ ऑफिस गया था वहां पर यह जानकारी मिली कि अप्रैल के बाद ही सिरिंज उपलब्ध हो पाएगी। वहीं पर सीएमओ से फोन से वार्ता किया गया तो यह पता चला कि नोट कर लिया हूं इसको दिखवाता हूं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *