ऐनवां बाजार में लोगों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकर नगर। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में ऐनवा बाजार के स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि देश पहलगाम में हुई घटना की कठोर शब्दों में निंदा करता है। यह हमला मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस दुःखद घटना में शहीद हुए सभी निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार यादव,मुन्ना वरिष्ठ नेता भाजपा, राम अशीष मण्डल अध्यक्ष भाजपा,अभिनव पाण्डेय मण्डल महामन्त्री, अनूप अग्रहरि, अवनीश मौर्य बूथ अध्यक्ष, रत्नेश मौर्य रामू अध्यक्ष नव युवक कावरिया संघ ऐनवा, राम नयन वर्मा पूर्व प्रधान अवसान पुर, महेश जी, आदि सैकड़ों कीसंख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकी हमले की निंदा की।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *