खुलेआम घूम रहे छेड़खानी के आरोपी, अपराधियों के हौसले बुलंद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलक टांडा के प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0107/25 के अंतर्गत दर्ज मामले के अनुसार एक लड़की 24 अप्रैल की शाम को लगभग 8:00 बजे के आसपास शौच हेतु खेत की तरफ जा रही थी , तभी गांव के दबंग एवं मनचले किस्म के लड़के संतोष पुत्र रामधनी, सावन पुत्र विजई,अमन पुत्र पप्पू तथा अरविंद पुत्र हरगुन निखिल पुत्र ओमप्रकाश उसे दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगते हैं ।

जैसे तैसे वह बच बचा कर जब वह अपनी मां को आकर अपनी व्यथा बताती है तो उसकी मां जब विपक्षी के घर पर जाकर इन सब की शिकायत करती है तो उक्त आरोपियों के परिजन लामबद्ध होकर उसकी पिटाई कर देते हैं, बीच बचाव करने आए अन्य परिजनों की भी विपक्षी गण पिटाई कर देते हैं । क्षेत्राधिकारी आलापुर के हस्तक्षेप के उपरांत छेड़खानी सहित मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होता है तथा पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया जाता है। परंतु किसी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की जाती है ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपीगण का गांव में अक्सर किसी ने किसी से विवाद होता रहता है । परंतु जहांगीरगंज की पुलिस इन पर नकेल कसने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है , बल्कि उन्हें बचाने में पूरी कोशिश करते हुए एक तरफ पीड़िता के बयान के आधार पर छेड़खानी तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज करती है तो वहीं पर आरोपियों की तरफ से भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की बात करती है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *